रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. सुबह वह 11 बजे पं दीनदयाल पीएम जन मन–मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके बाद वह मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे.

इसके अलावा वे दोपहर 2:40 बजे सोनपैरी पहुचेंगे, जहां हिंदू सम्मलेन कार्यक्रम में शिकारत करेंगे. साल के आखिरी दिन कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को कबिनेट बैठक होगी. कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. धान खरीदी और नक्सलवाद समेत कई मुद्दों पर चर्चा संभव है. सुबह 11.30 बजे से बैठक शुरू होगी. यह भी पढ़े प्रदेशभर में शासकीय कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का आंदोलन जारी है.

54 शासकीय विभागों के हज़ारों कर्मचारी काम बंद-कलम बंद हड़ताल पर हैं. केंद्र के समान महंगाई भत्ता सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. इसमें लगभग 4 लाख 10 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे. हड़ताल के चलते प्रदेश में तीन दिनों से शासकीय कामकाज ठप है. राजधानी रायपुर सहित विभिन्न जिलों के दफ्तरों में सन्नाटा पसरा है. किसी भी शासकीय कार्य का संचालन नहीं हो पा रहा है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *