राजनांदगांव, एमएमसी जिले के अंतिम छोर में बसे औंधी में पहला सौर संयंत्र लगा। मोनिका मंडावी के घर सौर संयत्र लगने से उत्सुक ग्रामीण ऑनलाइन पंजीयन करा रहे है। मोनिका मंडावी ने बताया ऑनलाइन आवेदन कर सौर सयंत्र लगाने वाले पंजीकृत वेंडर से संपर्क कर सिंगल फेज 5 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया। लागत 2 लाख 70 हजार रुपए है। भारतीय स्टेट बैंक से न्यूनतम ब्याज दर से 2 लाख 70 रुपए की राशि स्वीकृत हुई। गर्मी में 3 हजार तक बिजली बिल आता था। बिजली बिल से मुक्ति मिलेगी।

अतिरिक्त उत्पादित बिजली विभाग को बेच पाएंगे। 5 किलोवाट के सोलर प्लांट से प्रतिदिन 22 से 25 यूनिट बिजली उत्पादन होगा। रूफटॉप सोलर प्लांट पर्यावरण मित्र होने के साथ ऊर्जा संरक्षण की दिशा में उपयोगी है। राजनांदगांव की लिटिया निवासी प्रीति वर्मा ने 6 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया है। एक वर्ष से बिजली का बिल शून्य हो गया। बिजली बिल से मुक्ति मिली 2900 रुपए का सोलर रिबेट प्राप्त हुआ।

तीनों जिले में 3 लाख 78 हजार 451 स्मार्ट मीटर लगे बिजली कंपनी के अफसर धमेंद्र शाह मंडावी ने बताया स्मार्ट मीटर में पारदर्शिता, सूचना आदान-प्रदान की क्षमता है। खपत की जानकारी मोर बिजली एप से मिल जाती है। राजनांदगांव जिले में 235230, केसीजी में 81213, एमएमसी जिले में 62008 घरेलू एवं गैर घरेलु, विभागीय कनेक्शन को स्मार्ट मीटर में बदला गया है। स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलेंगी साथ ही सटीक बिलिंग और ऊर्जा दक्षता में सुधार होगा। नि:शुल्क स्मार्ट मीटर लगाने का काम समय सीमा में पूर्ण करने के लिए कंपनी की टीमें जुटी हुई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *