राजनांदगांव| कमला कॉलेज रोड से आरके नजर आने वाले मार्ग पर ब्रेकर बनाने की मांग उठ रही है। यहां कई बार तेज वाहन चालकों की वजह से गलियों से निकलने वाले वाहन चालक आपस में टकरा जाते हैं। ऐसी स्थिति में यहां कुछ स्थानों पर ब्रेकर बनाने की मांग उठ रही है। ताकि आने वाले समय में तेज वाहनों के गुजरने से हादसा न हो। वाहनों की गति नियंत्रित रह सके। पूर्व में यहां स्टॉपर भी लगाए गए थे। हालांकि कुछ दिन बाद स्टापर को ही किनारे कर दिया गया। अब उन्हें हटा दिया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *