यातायात जागरूकता की मिसाल: पुलिस ने दी समझाइश, नियम मानने वालों को मुफ्त हेलमेट

बलौदाबाजार

 वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने तथा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने की समझाइश देने पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता मातहतों के साथ सड़क पर उतरकर जागरूकता अभियान चलाया.

अभियान के दौरान युवाओं को सबक के साथ यातायात नियमों का पाठ पढ़वाया और निशुल्क हेलमेट प्रदान किया और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों का सम्मान किया तो चार पहिया वाहन और भारी वाहन चालकों को सीटबेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने की समझाइश दी गई. वहीं मोडिफाइड साइलेंसर को निकलवाया भी गया. इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, अभिषेक सिंह सहित पुलिस के अधिकारी व जवान शामिल थे.

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि जिले में पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है यह पूरे जनवरी माह चलेगा इस दौरान वाहनों की जांच के साथ ही चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी, साथ ही नियमों के पालन करने से मिलने वाले फायदे बताये जाएंगे. इसके अलावा स्कूलों, कालेजों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि आज हमने शुरुआत की है. निशुल्क हेलमेट वितरण किया गया है. मै सभी वाहन चालकों से से अपील करती हूँ कि यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय आवश्यक कागजात अवश्य रखें और दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाएं. नाबालिगों को दोपहिया वाहन की जगह साइकिल दें, जिससे उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा.

Admin

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

7 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

8 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

8 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

8 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

8 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

8 hours ago