रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन 8 को, मुख्यमंत्री साय करेंगे लोगों से संवाद

रायपुर.

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

महासमुंद : अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर 30 जनवरी को ग्राम घोड़ारी में होगा आयोजित

महासमुंद. अनुसूचित जातियों के हित में शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आदिवासी विकास विभाग द्वारा अस्पृश्यता निवारणार्थ एवं प्रचार-प्रसार सद्भावना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय ने बताया कि यह शिविर 30 जनवरी 2026 को महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम घोड़ारी में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा सहभागिता करते हुए अपने-अपने विभागीय योजनाओं, सुविधाओं एवं लाभों की विस्तृत जानकारी आम नागरिकों को प्रदान की जाएगी। शिविर के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजनाएं, आवास, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, कौशल विकास सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही शिविर में स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार राशि 500 रुपए, द्वितीय 300 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार राशि 200 रुपए निर्धारित है। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं इसका लाभ उठाएं।

Admin

Recent Posts

CG : 16 जून से शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए डिजिटल हाजिरी अनिवार्य, गैरहाजिरी पर रुकेगा वेतन …

CG : 16 जून से शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए डिजिटल हाजिरी अनिवार्य, गैरहाजिरी पर रुकेगा वेतन …

रायपुर । छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण…

2 minutes ago
CG : कलेक्टर ने ग्राम भालूकोन्हा के कबड्डी खिलाड़ियों को प्रदान किया 180 नग कबड्डी मैट …

CG : कलेक्टर ने ग्राम भालूकोन्हा के कबड्डी खिलाड़ियों को प्रदान किया 180 नग कबड्डी मैट …

बालोद । खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत्त 180 नग कबड्डी मैट…

10 minutes ago
CG : गरीबों को पक्का आवास उनके सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव – मुख्यमंत्री साय …

CG : गरीबों को पक्का आवास उनके सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव – मुख्यमंत्री साय …

रायपुर । ‘हमने बनाया है हम ही संवारेंगे’ के सूत्र वाक्य के साथ छत्तीसगढ़ के…

13 minutes ago
CG : बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी …

CG : बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी …

कोरबा।/वर्षाकाल 2026 के दौरान आवश्यकता होने पर बांगो बांध माचाडोली एवं हसदेव बॅराज दर्री से…

18 minutes ago
CG : उरला के डामर फैक्ट्री में आग लगने की घटना …

CG : उरला के डामर फैक्ट्री में आग लगने की घटना …

रायपुर। शनिवार पूर्वाह्न औद्योगिक क्षेत्र उरला स्थित पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में आग लगी। यहां टायर…

31 minutes ago
CG: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, रेत और मुरुम परिवहन में 9 वाहन जब्त …

CG: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, रेत और मुरुम परिवहन में 9 वाहन जब्त …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध खनन और बिना अनुमति रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने…

39 minutes ago