सनातन एवं लोक संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रम ने लोगों को आनंदित किया
राजनांदगांव, ब्लाक के ग्राम सुरगी में शनिवार बाजार चौक में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम में कलश शोभा यात्रा रामसत्ता भजन के साथ निकाली गई। इसमें स्थानीय एवं आसपास से पहुंचे ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। गली भ्रमण के बाद स्थानीय व आसपास से आये विशिष्ट, वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों को गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात लोक कला एवं संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रम, रामायण ,जस झांकी,व फाग गीत का आयोजत किया गया। लोगों ने मानस गान, जसगीत झांकी, फाग गीत एवं अन्य लोक गीतों का आनंद उठाया।


इस अवसर पर पधारे वक्ताओं प्रजापति ब्रह्मकुमारी से रंभा दीदी, राष्ट्रीय सेविका समिति से मति रितू शर्मा ने मातृशक्ति,पंच परिवर्तन कुटुम्ब प्रबोधन, परिवार में एक साथ खाना खाना, वार्तालाप, साथ में भजन, पर्यावरण प्लाटिक का कम उपयोग, समाजिक सद्भावना,स्व आधारित जीवन शिष्टाचार पर वक्तव्य दिया। इस कार्यक्रम का मुख्य वक्ता विभाग समाजिक समरसता विभाग विष्णु साव जी ने गुरु घासीदास,बीरसामुंडा, लक्ष्मीबाई, गुरु तेग बहादुर के बारे में सनातन संस्कृति का बखान कर सामाजिक समरसता, सद्भाव, एकता की भावना पर जोर दिया। मनखे मनखे एक समान बाबा घासीदास का संदेश दिया।इसी तारतम्य में ग्राम के प्रतिष्ठित बुद्धिजीवी साहित्यकार धर्मेन्द्र जैन मीत ने कहा कि इतिहास में हमारे बलिदानियों को कम आंका गया।इसी क्रम में ग्राम सभा अध्यक्ष कमलेश कुमार साहू ने अपनी बात रखी।

इस कार्यक्रम की संयोजिका नीतू चंद्रा कर ने महिलाओं व बच्चों को टीवी मोबाइल से दूर रहने व हिन्दूत्व की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया।इस कार्यक्रम में साकेत साहित्य परिषद सुरगी के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू अंकुर,बालोद जिले के वरिष्ठ साहित्यकार अशोक आकाश , वरिष्ठ जसगीत गायक सेवा राम बमभोला ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सुरगी के सरपंच सुग्रीव साहू, उपसरपंच युवराज साहू , हुलासी ढीमर,महेश दिवाकर, नरोत्तम साहू, देवेन्द्र जैन,बेनी राम,बोधा गहने, सहित समस्त पंचगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।आयोजन की सफलता से इससे जुड़े युवा वर्ग में उत्साह का संचार हुआ। इस कार्यक्रम में आस पास के 10-12 गांव के लोग शामिल हुए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नंदकिशोर साहू,हरिश अग्रवाल, खिलेश्वर साहू, डॉ एस कुमार साहू,सुकृतदास साहू,नीतू चंद्राकर,राजू सिन्हा, तेज प्रकाश सिन्हा,गजाधर साहू,डोहर दास, फकीर प्रसाद साहू,पवन साहू,दयालू राम,राजेश्वर कुटारे, मेवा राम, शेखर साहू,भोज राम,रामअवतार,दुलेश्वर,देवनाथ,वासू , याद दास साहू, खुमेश साहू , कौशल साहू व अन्य स्वयं सेवक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन उद्घोषक एवं रामधुनि गायक रीमन साहू ने किया। उक्त जानकारी फकीर प्रसाद साहू ने दी।
