पटवारी चयन परीक्षा में धांधली के आरोप झूठे – नरोत्तम मिश्रा

भोपाल
कांग्रेस लगातार पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप लगा रही है। गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने इसपर पलटवार करत हुए उनके आरोपों पर बिन्दुवार जवाब दिया है। उन्होने कहा कि जो कांग्रेस पर्चियों पर नौकरी देती थी वह आधुनिक परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठा रही है। पार्टी का ही एक पदाधिकारी जो इस परीक्षा में फेल हो गया, उसे मोहरा बना कर कांग्रेस नेता झूठ फैला रहे हैं। प्रदेश के नौजवानों को बदनाम करने का प्रयास वे लोग कर रहें है जिन्होने अपनी 15 महीने की सरकार में 15 लोगों को भी नौकरी नहीं दी।

गृह मंत्री ने कांग्रेस से आरोपों पर दिया जवाब

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पटवारी चयन परीक्षा में धांधली का आरोप झूठे तथ्यों पर लगा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ग्वालियर के एक ही सेंटर से सात लोग मेरिट में आये जबकि सत्य यह है कि इन सातों ने एक शिफ्ट में परीक्षा ही नहीं दी। उन्होने कहा कि कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह व अरुण यादव जी जिस सेंटर में धांधली का आरोप लगा रहे हैं वहां और हर सेंटर में परीक्षार्थी के हर क्लिक का रिकॉर्ड है। सीसीटीवी कैमरे भी परीक्षार्थी की हर गतिविधियों पर नज़र रखते हैं। आप लिखित रिकॉर्ड मांगें, जबानी जमा खर्च से काम नही चलेगा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह भी आरोप है कि हिंदी में साइन करने वाले पास हो गए। ये कितनी शर्मनाक बात है कि देश में हिंदी में हस्ताक्षर करने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लुटियंस में घूमने वाले इटालियन संस्कृति के पैरोकार हिंदी पर सवाल तो उठाएंगे ही, लेकिन यहां भी कांग्रेस का झूठ बेनकाब हो गया है। हिंदी में साइन करने वाले किसी भी परीक्षार्थी के अंग्रेजी में 25 में से 25 नंबर नहीं आए है।

कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप

कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्होने एक और झूठ बोला है। उसका कहना है कि ब्लैक लिस्टेड कंपनी को परीक्षा का काम दिया गया। लेकिन सच यह है कि परीक्षा संचालित करने वाली देश की प्रतिष्ठित कंपनी है जो आईआईटी व नीट जैसे एक्जाम करवाती है। कांग्रेस ने एक झूठ और बोला है, उसका कहना है कि ग्वालियर के सेंटर से हज़ारों परीक्षार्थी पास हुए जबकि सच यह है कि उस सेंटर से मात्र 114 लोग ही पास हो सके हैं। हालांकि वहां परीक्षा 10 हज़ार से ज्यादा लोगों ने दी थी। इससे ज्यादा लोग तो अन्य जिलों के सेंटरों से पास हुए है। ग्वालियर में केवल 5% तो भोपाल में 42% से अधिक परीक्षार्थी पास हुए हैं।

उन्होने कहा कि ये सब वह झूठ है जिससे कांग्रेस प्रदेश को न सिर्फ बदनाम कर रही है बल्कि प्रतिभावान नौजावनों का अपमान भी कर रही है। कमलनाथ जी व कांग्रेस नेताओं ने ग्वालियर को बदनाम करने के पहले भी प्रयास किये हैं। धांधली का आरोप लगाने वाले यह कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह अरुण यादव वो ही लोग है जिन्होंने अपनी अपनी 15 महीने की सरकार में एक भी नौजवान को नौकरी नही दी थी। इनके लिए तो ढोर चराना, बैंड बजाना ही नौकरी थी। आज जब शिवराज सरकार एक लाख लोगों को नौकरी देने का लक्ष्य पूरा करने जा रही है तो इन कांग्रेसी नेताओं को प्रसव वेदना जैसी पीड़ा रही है। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस जिसे मोहरा बना कर यह झूठ फैला रही है वह युवक अशोक नगर कांग्रेस का प्रवक्ता है। वह भी इस पटवारी परीक्षा में शामिल हुआ था लेकिन फेल हो गया। उसके बाद उसके सहारे कांग्रेस ने झूठ फैलाना शुरू कर दिया। उन्होने कहा कि कांग्रेस के इस पदाधिकारी भूमिका की भी जांच की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

1 hour ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

2 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

2 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

2 hours ago