छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पेंड्री, महाराजपुर में बनेगा अंडरपास, मेन रोड पर सर्विस रोड का निर्माण जल्द, 108 करोड़ होगा खर्च…

राजनांदगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सोमनी से चिचोला तक सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए सर्विस रोड और वाहन अंडरपास का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से 108 करोड़ रुपए की लागत से इन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

परिवहन सुविधाओं के विस्तार के तहत, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कुल तीन वाहन अंडरपास और सर्विस मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसका उद्देश्य सोमनी से चिचोला तक दुर्घटना-मुक्त आवागमन प्रदान करना है।

108 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

इन विकास कार्यों पर कुल 108 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें मूंदड़ा कुंज से ट्रांसपोर्ट नगर बाईपास तक दोनों ओर सर्विस रोड और पेंड्री में 5.5 मीटर ऊंचे और 12 मीटर चौड़े वाहन अंडरपास के लिए 47 करोड़ रुपए शामिल हैं।

सुंदरा डेंटल कॉलेज से पार्री नाला तक एक तरफ सर्विस रोड के लिए 7.8 करोड़ रुपए, सोमनी गांव के ईरा मोड़ और खुटेरी मोड़ तक सर्विस रोड के लिए लगभग 4.78 करोड़ रुपए का प्रावधान है।

इसके अलावा महाराजपुर के लिए वाहन अंडरपास और मुख्य मार्ग पर दोनों ओर सर्विस रोड के लिए 22 करोड़ रुपए, तथा चिचोला, एलबी नगर और डोंगरगढ़ रोड के पास वाहन अंडरपास व मुख्य सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड के लिए 27 करोड़ रुपए की निविदा प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार

विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह तथा राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय के प्रयासों से इन परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इनके पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों और हाईवे पर आवागमन करने वाले वाहनों को लाभ मिलेगा, जिससे यह मार्ग हादसों से मुक्त हो सकेगा।

इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ उनके नेतृत्व में विकास कर रहा है।

kgnews

Recent Posts

स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

दुर्ग. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों को खुले करीब एक सप्ताह हो गया है। मगर…

31 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा…

38 minutes ago
IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

रायपुर. रायपुर की बेटी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश…

56 minutes ago
CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल…

1 hour ago
CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…

1 hour ago
CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

बिहान से जुड़ी महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में दिया गया विशेष प्रशिक्षण रायपुर, प्रधानमंत्री…

1 hour ago