छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : एलिम्को द्वारा जिले के पात्र वरिष्ठजनों को नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए 12 जनवरी से 15 जनवरी तक चिन्हांकन मूल्यांकन शिविर का आयोजन

राजनांदगांव। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जनरल इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा राजनांदगांव जिले के पात्र वरिष्ठजनों को नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए 12 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चिन्हांकन एवं  मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत छुरिया विकासखंड अंतर्गत 12 जनवरी को जनपद पंचायत सामुदायिक भवन, डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत 13 जनवरी को छिरपानी मंदिर परिसर डोंगरगढ़, डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत 14 जनवरी को महिला समूह भवन मोहड़ एवं राजनांदगांव विकाखंड अंतर्गत 15 जनवरी को गांधी सभागृह राजनांदगांव में चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर में एलिम्को के तकनीकी दल द्वारा जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु परीक्षण किया जाएगा। एलिम्को द्वारा व्हील चेयर, व्हील चेयर कमोड, स्टुल विथ कमोड, वाकिंग स्टीक एडजेस्टेबल, बैसाखी, साईज, टेट्रापेड, फोल्डिग वाकर, सरवाईकल कालर, श्रवण यंत्र, स्पाईनल सपोर्ट, फुट केयर कीट, क्नी ब्रेश, पोलीमर जेल, एलएस बेल्ट, वाकर फोल्डिग सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु संबंधित क्षेत्र अंतर्गत निवासरत पात्र वरिष्ठजनों को शिविर में परीक्षण के समय 14500 प्रतिमाह से कम आय प्रमाण पत्र, मोबाईल नंबर एवं 60 वर्ष से अधिक हेतु आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

13 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

13 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

13 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

13 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

13 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

14 hours ago