राजनांदगांव| सिमकार्ड वेरिफिकेशन का झांसा देकर महिला के खाते से 6 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर गई है। घटना अंबागढ़ चौकी के बांधा बाजार में रहने वाली महिला के साथ हुई है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया ने अपने मोबाइल नंबर कुछ समय से बंद कर दिया था। जिसे फिर से चालू किया। इसके बाद अलग-अलग नंबर से ​कॉल आया। जिसमें उन्हें सिमकार्ड ​वेरिफिकेशन करने की बात कही गई। इसके लिए भेजे गए लिंक को फॉलो कराया और कुछ डिटेल भी ली।

जिसके बाद प्रार्थिया के खाते से बारी-बारी से 6 लाख 4 हजार रुपए का ऑनलाइन आहरण को गया। चौकी पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं रुपए के ट्रांजेक्शन वाले खाता नंबरों की जांच शुरू कर दी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *