छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सर्व हिन्दू समाज के द्वारा मां भानेश्वरी मंदिर प्रांगण ग्राम सिंघोला में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया…

राजनांदगांव| सर्व हिन्दू समाज के द्वारा मां भानेश्वरी मंदिर प्रांगण ग्राम सिंघोला में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। गली भ्रमण करते हुए जस, सेवा भजन मंडली द्वारा संकीर्तन करते हुए कलश शोभा यात्रा निकाली गई। भारत माता, छग महतारी की तैलचित्र पर माल्यार्पण, पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्थानीय बच्चों ने लोकनृत्य, रामायण, जगराता मंडली के द्वारा प्रस्तुत भजनों का लोगों ने आनंद उठाया।

संयोजक सिंघोला मंडल सचिन निषाद लोगों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और सेवा भावना के साथ स्वर्णिमा जीवन जीने का संदेश दिया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता डेमन तरार विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि हमारा देश विविध जाति व संप्रदायों का देश है। किन्तु हम सभी सनातन हिन्दू धर्म को मानने वाले हैं।

जाति भेद से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना ही एक सच्चे हिन्दू का धर्म है। कार्यक्रम में विष्णु साहू, दिनेश साहू, कदम साहू, नंद कुमार साहू, रोशन साहू, दुष्यंत साहू, अभिषेक चन्द्राकर, बसंत साहू, सोनू साहू, बीरेन्द्र साहू व मां भानेश्वरी मंदिर समिति सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा है।

हम भारत की सशक्त स्त्री हैं, अबला नहीं: शारदा चन्द्रा ने मातृ शक्ति को कहा कि हम भारत की सशक्त स्त्री हैं, अबला नहीं सबला हैं। हमें अपने धर्म, संस्कृति के प्रति अडिग रहना है, स्त्री राष्ट्र की आधार शिला है। जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पुष्पेंन्द्र निषाद, नंद किशोर साहू, खुशबू राकेश साहू आदि मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : मंगल कलश सजाकर जयकारे लगाए फिर किया आचार्य जिनपीयूष सागर का स्वागत…

राजनांदगांव : मंगल कलश सजाकर जयकारे लगाए फिर किया आचार्य जिनपीयूष सागर का स्वागत…

राजनांदगांव , संस्कारधानी राजनांदगांव में गुरुवार को धार्मिक उत्साह और उमंग का माहौल रहा। शासन…

23 minutes ago
राजनांदगांव : कृष्ण कुंज में सीएम के हाथों रोपित पौधा भी सूख गया…

राजनांदगांव : कृष्ण कुंज में सीएम के हाथों रोपित पौधा भी सूख गया…

राजनांदगांव , पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से कुंज विहार कॉलोनी में वर्ष…

28 minutes ago
राजनांदगांव : दीवार फांद घर में घुसा चोर…

राजनांदगांव : दीवार फांद घर में घुसा चोर…

राजनांदगांव | खड़गांव में किसान के मकान से डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ली…

35 minutes ago
इंदौर में अपार्टमेंट के शोरूम में लगी भीषण आग, ऊपर फंसे 6 परिवारों को पड़ोसियों ने बचाया

इंदौर में अपार्टमेंट के शोरूम में लगी भीषण आग, ऊपर फंसे 6 परिवारों को पड़ोसियों ने बचाया

इंदौर इंदौर की स्कीम-136 के एक अपार्टमेंट की तल मंजिल के इलेक्ट्रिक वाहन के शोरूम…

37 minutes ago
राजनांदगांव : धोखाधड़ी : काम अधूरा छोड़ा…

राजनांदगांव : धोखाधड़ी : काम अधूरा छोड़ा…

राजनांदगांव , कोल्ड स्टोरेज बनाने के नाम पर 2 करोड़ रुपए की ठगी हुई है।…

43 minutes ago