छत्तीसगढ़

CG : नशीली टेबलेट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, गोबरानवारा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोबरानवापारा क्षेत्रांतर्गत तर्री शमशान घाट पास चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर विवेक शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर तुलसी राम लेकाम के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी गोबरानवापारा के नेतृत्व में थाना गोबरानवापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा वाहन को चिन्हांकित किया गया। वाहन में 03 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ मंे अपना नाम आशीष निर्मलकर, अरमान अहमद एवं किशोर यादव उर्फ पप्पू होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी के दौरान उनके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उक्त प्रतिबंधित टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर आरोपियों द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया गया।

जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 710 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम कीमती लगभग 50,000/- रूपये, बिक्री नगदी रकम तथा प्रकरण में प्रयुक्त मारूति स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सी जी 08 डब्ल्यू 3107 जुमला कीमती लगभग 3,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 11/26 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. आशीष निर्मलकर पिता स्व. लक्ष्मी नारायण निर्मलकर उम्र 36 साल निवासी कोष्टापारा धमतरी थाना कोतवाली धमतरी जिला धमतरी। 02. अरमान अहमद पिता स्व. ईमरान अहमद उम्र 19 साल निवासी जोहारपारा बालोद थाना बालोद जिला बालोद। 03. किशोर यादव उर्फ पप्पू पिता गोपाल यादव उम्र 21 वर्ष निवासी धोबनीपारा कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी।

kgnews

Recent Posts

दंतेवाड़ा में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बनेगा मास्टर प्लान

दंतेवाड़ा में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बनेगा मास्टर प्लान

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की कवायद तेज हो गई…

52 minutes ago
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-राज्यपाल डेका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-राज्यपाल डेका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-डेका समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन…

57 minutes ago
ट्विशा शर्मा केस: सास और पति समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

ट्विशा शर्मा केस: सास और पति समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

भोपाल  भोपाल के हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी अपडेट सामने आई…

57 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज

CG : छत्तीसगढ़ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज

मुख्य सचिव ने ली उच्च स्तरीय बैठक,  “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम निर्धारित  रायपुर,…

60 minutes ago
राजस्थान में MP पुलिस पर बड़ा एक्शन, दो TI समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

राजस्थान में MP पुलिस पर बड़ा एक्शन, दो TI समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा  मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की कार्रवाई पर राजस्थान के झालावाड़ जिले…

1 hour ago
CG : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली संग्राम नरेटी की जिंदगी

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली संग्राम नरेटी की जिंदगी

कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर बना सम्मान और सुरक्षा का आधार रायपुर, प्रधानमंत्री…

1 hour ago