रायपुर। राजधानी रायपुर के रिंगरोड पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिंगरोड पर तड़के सुबह हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुजुर्ग व्यक्ति रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *