रायपुर। नगर पालिक निगम को प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही एवं जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 5 अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्रमांक 39 के क्षेत्र में भवन स्वामी सोनू सुन्दरियां द्वारा भवन निर्माण कार्य से सम्बंधित भवन निर्माण सामग्री को नाली के ऊपर रखा गया था, जिससे कि नाली का पानी सड़क पर बहने के कारण आसपास के रहवासियों को मार्ग से आवागमन में अत्यंत असुविधा हो रही थी, इस सम्बन्ध में प्राप्त जनशिकायत औचक निरीक्षण के दौरान सम्बंधित स्थल पर सही पायी गयी.

इस पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा द्वारा तत्काल स्थल पर सम्बंधित भवन स्वामी पर 10000 रूपये का जुर्माना किया गया. साथ ही वहाँ 3 दुकानदारों पर गन्दगी फैलाये जाने पर कुल 1200 रूपये जुर्माना सम्बंधित दुकान संचालकों पर स्थल पर स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू, प्रेम मानिकपुरी, निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता निरीक्षक गिरिजेश तिवारी की उपस्थिति में किया गया. कुल 11200 रूपये जुर्माना सम्बंधितों से उन्हें भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देशानुसार वसूला गया और प्राप्त जनशिकायत का सम्बंधित स्थल पर त्वरित निदान किया गया.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *