भोपाल में छात्रा की मौत के 4 महीने बाद बड़ा खुलासा, सुसाइड से पहले हुआ दुष्कर्म

भोपाल.

कोलार थाना क्षेत्र में अगस्त 2025 में एक स्कूली छात्रा द्वारा फांसी लगाए जाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। घटना के साढ़े चार महीने बाद आई फारेंसिक साइंस लेबोरेटरी की रिपोर्ट ने पुलिस जांच की दिशा बदल दी है। रिपोर्ट में छात्रा के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय मृतका अपनी मां और भाई के साथ कोलार इलाके में रहती थी और कक्षा दसवीं की छात्रा थी। 17 अगस्त को मां और भाई के काम पर जाने के बाद छात्रा घर में अकेली थी। शाम करीब सात बजे जब स्वजन घर लौटे, तो किशोरी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उस समय मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, जिसके चलते पुलिस इसे सामान्य आत्महत्या मानकर जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम के बाद स्लाइड को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया था।

रिपोर्ट में क्या मिला

हाल ही में आई एफएसएल रिपोर्ट में छात्रा के गुप्तांग में अन्य मानव के शुक्राणु पाए गए हैं, जो दुष्कर्म की ओर इशारा करते हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर कोलार पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने क्या कहा

कोलार थाने के एसआइ जितेंद्र केवट ने बताया कि अब नए सिरे से तफ्तीश शुरू की गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि घटना वाले दिन छात्रा के घर कौन आया था या वह कहीं बाहर गई थी। इसके लिए छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

2 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

2 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

2 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

3 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

3 hours ago