छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत राजनांदगांव समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी करने वाला पहला जिला बन …

राजनांदगांव , प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत राजनांदगांव समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी करने वाला पहला जिला बन गया है। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत समर्थन मूल्य पर खरीफ में सोयाबीन, अरहर, उड़द तथा मूंग फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गई।

राज्यभर में अलग-अलग सेवा सहकारी समितियां को उपार्जन केंद्र का दर्जा दिया गया। जिले में ऐसे 15 खरीदी केंद्र का चिह्नांकन किया साथ ही स्वर्ण उपज कृषक उत्पादक संगठन सुकुल दैहान को उपार्जन केंद्र के रूप में अधिसूचित किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा नाफेड के माध्यम से जिले में खरीफ दलहन तिलहन फसलों की खरीदी की जा रही है। जिसके लिए समर्थन मूल्य पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके अनुसार सोयाबीन रुपए 5328 रुपया प्रति क्विंटल, मूंग 8768 रुपए, उड़द 7800 रुपए अरहर 8000 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

उपार्जन मात्रा तय की है जिसके अनुसार सोयाबीन 5 क्विंटल प्रति एकड़ तथा उड़द, अरहर एवं मूंग तीन क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित किया गया है। इस योजना के अनुसार कृषि विभाग के अफसरों ने काम किया और राज्य में प्रथम स्थान पर लाने में सफलता मिली है।

किसानों को उनकी उपज की सही कीमत मिलेगी पूरे राज्य में केवल राजनांदगांव जिले द्वारा प्राइस सपोर्ट स्कीम की शुरुआत करते हुए 5 क्विंटल सोयाबीन की खरीदी की। किसान हेमंत कुमार नायक एवं विनोद वर्मा से स्वर्ण उपज बहुउद्देशीय कृषक उत्पादक संगठन सुकुल दैहान उपार्जन केंद्र के माध्यम से खरीदी की गई।

इसकी कुल राशि 26640 है। आने वाले दिनों में और अधिक मात्रा में जिले के किसानों द्वारा अरहर मूंग उड़द एवं सोयाबीन की फसल को तय उपार्जन केन्द्र सूचित समितियां में खरीदी की जाएगी। इससे किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिलेगा।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

3 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

3 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

3 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

3 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

4 hours ago