छत्तीसगढ़

CG : शिक्षा के साथ संस्कार का होना आवश्यक…

रायपुर । स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में युवाओं के उत्साह और राष्ट्रप्रेम का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर सुभाष स्टेडियम से स्वामी विवेकानंद सरोवर तक “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी भावना और सकारात्मक सोच का विकास करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार का होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन नहीं बल्कि व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण का माध्यम भी है।

मंत्री वर्मा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार उसकी युवा शक्ति होती है। भारत आज आज़ादी के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है और देश की जनसंख्या में युवाओं की बड़ी भागीदारी इसे विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाला दशक युवा शक्ति के परिश्रम, ऊर्जा और नवाचार से भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

मंत्री टंकराम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर स्वदेशी संकल्प दौड़ को रवाना किया तथा उपस्थित युवाओं को स्वदेशी अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, निजी विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष विजय कुमार गोयल, सचिव उच्च शिक्षा विभाग डॉ. एस. भारतीदासन,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित विद्यार्थी, युवा एवं नागरिक उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : समय पर मिला खाद-बीज, किसान संजय यादव के सपनों को मिली नई उड़ान

CG : समय पर मिला खाद-बीज, किसान संजय यादव के सपनों को मिली नई उड़ान

सहकारी समिति बनी किसानों की ताकत, खेती हुई आसान और उत्पादन की बढ़ी उम्मीद एमसीबी…

9 minutes ago
CG : पैनारी में अवैध खनन का खुलासा, जांच में पुष्टि के बाद वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

CG : पैनारी में अवैध खनन का खुलासा, जांच में पुष्टि के बाद वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

खनिज संपदा के अवैध दोहन पर प्रशासन सख्त, खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई…

13 minutes ago
CG : ’प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियो पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन’

CG : ’प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियो पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन’

’पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने किया शुभारंभ’ ’जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन’…

17 minutes ago
CG : सुशासन तिहार शिविर में मिले 41हजार आवेदन,81 प्रतिशत से अधिक का हुआ निराकरण

CG : सुशासन तिहार शिविर में मिले 41हजार आवेदन,81 प्रतिशत से अधिक का हुआ निराकरण

बलौदाबाजार, सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून तक लगभग 52…

20 minutes ago
CG : केंद्र की E20 नीति से गाड़ियां हो रहीं खराब, पानी हो रहा बर्बाद: कन्हैया अग्रवाल …

CG : केंद्र की E20 नीति से गाड़ियां हो रहीं खराब, पानी हो रहा बर्बाद: कन्हैया अग्रवाल …

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने केंद्र सरकार की…

22 minutes ago
CG : किसानों को मिली बड़ी राहत : धंवई में शुरू हुई नई सहकारी साख समिति

CG : किसानों को मिली बड़ी राहत : धंवई में शुरू हुई नई सहकारी साख समिति

अब गांव में ही मिल रही खाद-बीज, केसीसी सहित कृषि सेवाएं बलौदाबाजार , किसानों को…

23 minutes ago