राजनांदगांव | चाकू लहराकर आसपास के लोगों को डरा धमका रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चाकू जब्त किया गया है। बसंतपुर पुलिस ने बताया कि लखोली बाइपास और मोहारा अंडरब्रिज में चाकू लहराकर उत्पात मचा रहे दो युवकों की सूचना मिली।

इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लखोली बाइपास से आरोपी अजय ढीमर उर्फ जुग्गा और मोहारा अंडरब्रिज के पास से उत्तम पारेख को हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *