उत्तर बस्तर कांकेर, शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर के एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब इकाईयों द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में युवा संवाद, नेतृत्व क्षमता विकास कार्यशाला एवं स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संस्था के प्राध्यापकों द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला गया एवं विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डाक्यूमेन्ट्री फिल्म द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचारों और उनके जीवन को प्रदर्शित किया गया। साथ ही इसका मुख्य उद्देश्य युवा विद्यार्थियों को स्वदेशी मूल्यों, आत्मनिर्भर भारत शारीरिक फिटनेस और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक करना था।
संस्था के प्राध्यापक सृजन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा अवस्था जीवन का महत्वपूर्ण चरण होती है, जिसमें सही दिशा और सही निर्णय पूरे भविष्य को निर्धारित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय करने, समय का प्रभावी प्रबंधन करने, आत्मविश्वास बनाये रखने और निरंतर सीखते रहने पर विशेष जोर दिया।
इसके उपरान्त छात्रों के लिए स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया और स्वदेशी अपनाने को सकंल्प लिया।
इंदौर मानसून सक्रिय होते ही जंगलों को हरा-भरा बनाने करने की कवायद तेज हो गई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…
भोपाल भोपाल में 1984 में हुए भीषण गैस कांड की याद में अब एक भव्य…
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…