राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर 17 जनवरी 2026 को जिला स्तर पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में फेडरेशन ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर धरना-प्रदर्शन की अनुमति व सूचना दी है।
जिला अध्यक्ष रमेश कुमार साहू ने बताया कि यह प्रदर्शन चार सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा है, जिसमें वेतन विसंगति दूर करने, एलबी संवर्ग शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान देने, पूर्व सेवा की गणना कर शिक्षा विभाग में समस्त लाभ प्रदान करने सहित अन्य प्रमुख मांगें शामिल हैं।
वेतन विसंगति और सेवा लाभ की मांग को लेकर शिक्षकों में रोष, शासन से ठोस पहल की अपील
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सहायक शिक्षक लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकल पाया है। इसी के चलते फेडरेशन ने शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि धरना-प्रदर्शन के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जाएगा तथा सभी नियमों का पालन किया जाएगा। संगठन ने प्रशासन से धरना-प्रदर्शन की अनुमति देने और शिक्षकों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है।
भोपाल अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरे के पावन अवसर पर नीलगंगा पहुंचकर माँ…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन, प्रशासनिक पारदर्शिता और नागरिक…
भोपाल रतलाम जिले के थाना बिलपांक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…