छत्तीसगढ़

CG : किसान-हितैषी व्यवस्था का लाभ उठाया किसान देवकुमार ने : सक्ती धान उपार्जन केंद्र में देव कुमार ने 64.40 क्विंटल धान का किया विक्रय…

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर 2025 से राज्य के सभी  जिले  में सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्ती जिले के धान उपार्जन केंद्र सक्ती में ग्राम गड़गोड़ी निवासी किसान देवकुमार ने 64.40 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय कर शासन की किसान-हितैषी व्यवस्था का लाभ उठाया।

किसान देवकुमार के पास लगभग 7.5 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्र में सभी व्यवस्थाएं अत्यंत सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान अनुकूल हैं। केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के माध्यम से धान की सटीक तौलाई की गई तथा हमालों की समुचित व्यवस्था होने के कारण धान उतारने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। पूरी खरीदी प्रक्रिया तेज़, सरल एवं सुचारु रही।

देवकुमार ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य से किसानों को अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। साथ ही समय पर भुगतान की व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है, जिससे उन्हें अपनी आगामी कृषि योजनाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता मिल रही है।

उन्होंने सरकार के धान खरीदा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। टोकन व्यवस्था के कारण खरीदी केंद्रों पर भीड़ नियंत्रण में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा किसानों को निर्धारित समय पर अपनी उपज विक्रय करने का अवसर मिल रहा है।

किसान देवकुमार ने किसानों के हित में लागू की गई इन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं जनहितकारी व्यवस्थाओं के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसी योजनाएं किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त एवं मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

5 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

5 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

5 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

5 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

5 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

6 hours ago