छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मकर संक्रांति पर स्टेट हाई स्कूल ग्राउंड में लायंस क्लब के द्वारा भव्य पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया…

राजनांदगांव , मकर संक्रांति के पावन अवसर पर स्टेट हाई स्कूल ग्राउंड में लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के द्वारा भव्य पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान सराबोर हो गया और पूरा वातावरण उत्सवमय बन गया।

इस अवसर पर यह संकल्प भी लिया गया कि पतंग महोत्सव को प्रतिवर्ष इसी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सक्चम नितिन हरिहारनो प्रथम, समर्थ हरिहारनो द्वितीय, अभिषेक अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं अनमोल भाटिया और दरयान गोरी को विशेष पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही शहर के प्रतिष्ठित किशन जोशी को शाल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान जोशी ने वर्ष 1960 की स्मृतियां साझा करते हुए बताया कि उस समय राजा दिग्विजय दास द्वारा आयोजित पतंग प्रतियोगिता में वे स्वयं विजेता बने थे।

उन्होंने बताया कि उस दौर में इनाम स्वरूप एक चांदी का सिक्का एवं 11 रुपए नकद राशि प्रदान की जाती थी। इतने वर्षों बाद पुनः ऐसी भव्य पतंग प्रतियोगिता देखने का अवसर मिलना उनके लिए अत्यंत भावुक क्षण रहा। वर्तमान प्रतियोगिता में लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के सौजन्य से विजेताओं को सम्मानित किया गया।

प्रतिभागियों को दिया गया चांदी का सिक्का इस अवसर पर चांदी का सिक्का प्रतिभागियों दिया गया। इस पतंग महोत्सव ने सामाजिक एकता, पारंपरिक संस्कृति और सामूहिक आनंद का सुंदर संदेश दिया।

आयोजन को सफल बनाने में लायंस क्लब के सदस्यों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर प्रमुख सदस्यगण में पद्मश्री लायन पुखराज बाफना, एमजेएफ लायन अमित खंडेलवाल, सुशील पसारी, उमेद कोठारी, संतोष लोहिया, प्रकाश सांखला, सुरेश शर्मा, चंद्रिका प्रसाद सिन्हा, दीपक जैन, राजकुमार शर्मा, बृज किशोर सुरजन, शारदा तिवारी, टीना खंडेलवाल, विनोद डड्ढा, रमेश गुप्ता, राजा मखीजा आदि मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

खरगोन जिला सहकारी बैंक में 41.58 लाख के गबन का खुलासा, कैशियर निलंबित

खरगोन जिला सहकारी बैंक में 41.58 लाख के गबन का खुलासा, कैशियर निलंबित

खरगोन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित खरगोन की शाखा ठिबगांव में लगभग 41.58 रुपए लाख…

13 minutes ago
कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

रायपुर फुटकर व्यापारियों को मिला स्थायी व्यवसाय का ठिकाना, सुरक्षित हुआ रोजगार कवर्धा शहरवासियों को…

13 minutes ago
त्विषा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, रिटायर्ड जज गिरिबाला से घंटों पूछताछ

त्विषा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, रिटायर्ड जज गिरिबाला से घंटों पूछताछ

 भोपाल नोएडा की त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के…

16 minutes ago
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के जल स्रोतों में ऊदबिलाव की मौजूदगी के मिले प्रमाण

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के जल स्रोतों में ऊदबिलाव की मौजूदगी के मिले प्रमाण

रायपुर  विश्व ऊदबिलाव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई…

18 minutes ago
मपीएसईडीसी द्वारा “यूएक्स4जी एडवांस्ड लेवल वर्कशॉप” हुई

मपीएसईडीसी द्वारा “यूएक्स4जी एडवांस्ड लेवल वर्कशॉप” हुई

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम द्वारा नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं…

31 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला…

33 minutes ago