छत्तीसगढ़

CG : सहकारी समिति घोंच, बढ़ईपाली में कलेक्टर का औचक निरीक्षण

अनियमितताओं पर समिति प्रबंधक को निलंबित करने और एफआईआर के निर्देश

धान खरीदी के अंतिम दिनों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

महासमुंद , कलेक्टर विनय लंगेह ने आज प्राथमिक कृषि एवं साख सहकारी समिति घोंच एवं बढ़ईपाली विकासखंड पिथौरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच में पुराने रबी फसल के धान को खपाने, गुणवत्ता विहीन धान की खरीदी तथा तौलाई में गड़बड़ी किए जाने के तथ्य सामने आए।


कलेक्टर लंगेह ने उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए समिति प्रबंधक को तत्काल निलंबित करने तथा संबंधित प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार अथवा अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।


निरीक्षण के दौरान एसडीएम पिथौरा बजरंग वर्मा, खाद्य अधिकारी अजय यादव एवं जिला विपणन अधिकारी आशुतोष कोसरिया उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों में सतत निगरानी रखने तथा शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर लंगेह ने दोनों केन्द्रों में समिति प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी की अवधि समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी सुनिश्चित की जाए। जिन किसानों का टोकन कट गया है, लेकिन अभी तक धान का विक्रय नहीं किया गया है, ऐसे खातों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें।

अंतिम दिनों में अवैध धान विक्रय पर कड़ी निगरानी रखते हुए सतर्कता बरतें। किसी भी आशंका की स्थिति में नोडल अधिकारी को अवगत कराएं एवं सत्यापन के पश्चात ही धान का विक्रय करें। जिन किसानों का धान बिक गया है और रकबा बाकि हैं, उन्हें रकबा समर्पण के लिए प्रोत्साहित करें। 

kgnews

Recent Posts

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

20 minutes ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

20 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

20 minutes ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

35 minutes ago
प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्‍थान द्वारा परिवहन…

45 minutes ago