cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव । खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना अंतर्गत स्वरोजगार स्थापना के लिए बैंक शाखाओं के माध्यम से सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाई के उन्नयन तथा नवीन उद्योग की स्थापना पर लिए गए ऋण के टर्म लोन पर 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रूपए का अनुदान दिया जाता है।


जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जिले में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग-जैसे हालर मिल, फलोर मिल, जैम, जैली, मुर्रा, बड़ी, पापड़, आचार, बेकरी आईटम, डेयरी, मसाला, आटा चक्की, मिक्सर, चिप्स, टोमैटो सॉस, रेडी टू ईट एवं अन्य खाद्य उत्पाद स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव हॉल नंबर 1 नया संयुक्त जिला कार्यालय भवन कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव से प्राप्त किया जा सकता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *