राजनांदगांव , सोमनी थाना क्षेत्र के फुलझर में मौजूद न्यू लुक बायोफ्यूल्स कंपनी में लाखों रुपए के धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। घटना को कंपनी के ही एकाउंट मैनेजर ने अंजाम दिया है। जिसमें कुछ ब्रोकर्स और कंपनी को चावल सप्लाई करने वाले फर्म भी शामिल हैं।

कंपनी प्रबंधन की शिकायत के बाद एकाउंट मैनेजर अमित गुप्ता सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि कंपनी में एथेनॉल बनाया जाता है। जिसके लिए कंपनी कच्चे माल के रुप में मिलर्स से चावल की कनकी खरीदती है। इसके लिए एक बोकर भी ​कंपनी ने नियुक्त किया है।

जिसके साथ मिलकर मैनेजर अमित गुप्ता ने फर्मों के फर्जी बिल लगाकर बगैर कनकी खरीदे ही लाखों रुपए का आहरण कर लिया है। कंपनी में रुपयों के नुकसान का ऑडिट जारी है। इधर सोमनी पुलिस ने मैनेजर अमित गुप्ता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *