रतलाम में एमडी ड्रग का ‘भारी जखीरा’ पकड़ा, 16 लोग गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रतलाम 

रतलाम जिले के जावरा अनुभाग के ग्राम चिकलाना में पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। यहां भारी मात्रा में एमडी तैयार की जा रही थी। मौके से करीब 2 किलो केमिकल का घोल बरामद किया गया है। वहीं 10 किलो एमडी ड्रग्स भी मिली है। पुलिस ने 16 लोगों को को हिरासत में लिया है। यहां से पुलिस को दो जिंदा कारतूस और 12 बोर की बंदूकें जैसे हथियार भी जब्त किए गए हैं। मौके पर दो एडिशनल एसपी समेत 5 थानों के 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। वहीं दो मोर मिलने की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं। कार्रवाई जारी हैं।

अल सुबह 3-4 बजे पुलिस का बड़ा एक्शन

जानकारी मिल रही है कि ये पूरी कार्रवाई पुलिस ने शुक्रवार अल सुबह 3-4 बजे तब की जब गांव समेत शहर के सभी लोग गहरी नींद में थे। पुलिस ने यहां दिलावर पठान नामक शख्स के मकान पर ये कार्रवाई की है। दबिश के दौरान यहां भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स बनाई जी रही थी।

अब तक क्या-क्या मिला

– 10 किलो 900 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

– 16 आरोपी गिरफ्तार

– दो चंदन के पेड़ो की लकड़िया

– 91 जिंदा कारतूस, 12 बोर कि 2 बंदूके

– दो जिंदा मोर

– 3 करोड़ रुपए का केमिकल

– कुल 15 करोड़ रुपए की कीमत का पूरा माल

– वन विभाग के अधिकारी भी पहुंचेंगे मौके पर

भोपाल में बना अस्थायी कंट्रोल रूम, मोबाइल

बता दें कि इस कार्रवाई को जब अंजाम दिया गया, उस समय एसपी अमित कुमार भोपाल में थे। उन्होंने वहीं अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया। जहां से वे टीम को निर्देश देते रहे। उन्होंने तस्करों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया।

इस दौरान रतलाम ग्रामीण के एडिशनल एसपी विवेक लाल के साथ जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय थे। रतलाम बल्कि जावरा और उसके आसपास के क्षेत्रों का भी पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका था।
थोड़ी देर में पुलिस करेगी पूरा खुलासा

कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के साथ रतलाम के जावरा और कालूखेड़ा थाना क्षेत्र का पुलिस बल मौके पर मौजूद है। फिलहाल पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। थोड़ी देर में पुलिस इस मामले का पूरा खुलासा करेगी।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें…

राजनांदगांव : लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें…

अंबागढ़ चौकी , तहसील साहू संघ अंबागढ़ चौकी द्वारा साहू सामुदायिक भवन में कॅरियर गाइडेंस,…

44 seconds ago
राजनांदगांव : पेंशनर्स एसोसिएशन के तुलसीराम साहू बने अध्यक्ष…

राजनांदगांव : पेंशनर्स एसोसिएशन के तुलसीराम साहू बने अध्यक्ष…

राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन राजनांदगांव की प्यारेलाल स्कूल में बैठक सोमवार…

5 minutes ago
राजनांदगांव : जिपं सीईओ भारती का तबादला अभिषेक गुप्ता को दी जिम्मेदारी…

राजनांदगांव : जिपं सीईओ भारती का तबादला अभिषेक गुप्ता को दी जिम्मेदारी…

अंबागढ़ चौकी , जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का स्थानांतरण कर उन्हें लूप…

8 minutes ago
बैतूल के दिव्यांग तैराक रामबरन को फिर मिला मौका! इंग्लैंड में 36 किमी तैराकी कर रचेंगे इतिहास

बैतूल के दिव्यांग तैराक रामबरन को फिर मिला मौका! इंग्लैंड में 36 किमी तैराकी कर रचेंगे इतिहास

बैतूल  हुनर और कड़ी मेहनत के आगे कोई भी कमजोरी आड़े नहीं आ सकती है।…

18 minutes ago
इंदौर में 26 नई बसें दौड़ेंगी! ‘नो कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट’ मॉडल से यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

इंदौर में 26 नई बसें दौड़ेंगी! ‘नो कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट’ मॉडल से यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

इंदौर  इंदौर शहर में अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (एआइसीटीसीएसएल) ने एक तरफ जहां…

28 minutes ago
589.63 हैक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, सागौन रूट-शूट से होगा पुनर्वनीकरण अतिक्रमणकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी

589.63 हैक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, सागौन रूट-शूट से होगा पुनर्वनीकरण अतिक्रमणकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी

589.63 हैक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, सागौन रूट-शूट से होगा पुनर्वनीकरण अतिक्रमणकारियों को सख्त…

58 minutes ago