छत्तीसगढ़

मोहला : कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने नवागांव में निर्माणाधीन फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

– तकनीकी प्लान के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

– पीएम आवास हितग्राहियों से चर्चा कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा

– एसआईआर कार्यों का किया अवलोकन, पलायन मतदाताओं की ली जानकारी

       मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने ग्राम पंचायत तोलुम के आश्रित ग्राम नवागांव का दौरा कर स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आरईएस द्वारा निर्माणाधीन फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट मल कीचड़ उपचार संयंत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को तकनीकी प्लान के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।


       निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रजापति ने नवागांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से भी चर्चा की। उन्होंने शगनु राम एवं धनलाल के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने हितग्राहियों को समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने के कहा। इस दौरान हितग्राही धनलाल ने बताया कि आवास निर्माण प्रारंभ हुए तीन माह हो चुके हैं तथा शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।


      इसके पश्चात कलेक्टर तुलिका प्रजापति एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों के निरीक्षण हेतु खड़गांवपहुंचीं। उन्होंने एसआईआर के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर पलायन मतदाताओं की जानकारी ली। साथ ही ग्राम सभा आयोजित करने एवं नोटिस तामिली की प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु तैयार किए गए दस्तावेजों की भी समीक्षा की और आवश्यक सुधार व त्वरित कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान  जिला पंचायत सीईओ भारती चन्द्राकर, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

2 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

3 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

3 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

3 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

3 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

3 hours ago