छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : संभागायुक्त एसएन राठौर ने आज तहसील कार्यालय राजनांदगांव और छुरिया तथा जनपद पंचायत छुरिया कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

– विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समयावधि में त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव । संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज तहसील कार्यालय राजनांदगांव और छुरिया तथा जनपद पंचायत छुरिया कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। संभागायुक्त राठौर ने विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के तहत प्राप्त दावा-आपत्तियों की सुनवाई और सत्यापन के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के तहत प्राप्त दावा-आपत्तियों की सुनवाई और सत्यापन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि में त्रुटिरहित तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।


संभागायुक्त एसएन राठौर ने तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायालय में दर्ज प्रकरणों, राजस्व लंबित मामलों तथा सुनवाई के लिए निर्धारित तैयार प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील कार्यालय में सुनवाई के लिए पहुंचे किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। संभागायुक्त ने कहा कि त्रुटि-सुधार संबंधित प्रकरणों में संबंधित पक्षकारों को अनिवार्य रूप से नोटिस जारी किए जाएं, जिससे समयबद्ध रूप से सुनवाई एवं निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी जनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ समय-सीमा में किया जाना चाहिए। संभागायुक्त राठौर ने छुरिया जनपद पंचायत कार्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित पेंशन प्रकरणों के ऑनलाईन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल, तहसीलदार छुरिया विजय कोठारी सहित अन्य अधिकारी व जनसामान्य उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

7 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

7 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

7 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

7 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

7 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

7 hours ago