जगदलपुर, 14 जुलाई 2023

जिले के तहसील बकावण्ड अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मण्डल करपावण्ड के ग्राम तारेका में छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 के अधीन कृषकों के कब्जा अनुसार नक्शा तथा खसरा तैयार कराया गया है। जिसके आधार पर अंतिम प्रकाशन में प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात अधिकार अभिलेख, निस्तार पत्रक, रूढ़ि पत्रक एवं अन्य सुसंगत अभिलेख तैयार किया जाएगा।
उक्त नक्शा एवं खसरा के किसी भी प्रविष्टि के संबंध में कोई व्यक्ति या संस्था को आपत्ति हो तो आगामी 30 दिवस के भीतर लिखित में आवेदन कार्यालयीन समय में स्वयं या अभिभाषक के माध्यम से दावा-आपत्ति तहसील कार्यालय बकावण्ड में कर सकते हैं। नियत समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *