राजनांदगांव , कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में सुधार लाने शिक्षा विभाग प्रयासरत है। इस समय स्कूल में बिना उचित और पर्याप्त करण सूचना दिए स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। शिक्षकों को इसकी सूचना दी जा चुकी है। अफसरों को स्कूलों के निरीक्षण में हायर सेकेंडरी स्कूल मोहारा में 1 शिक्षक एल बी, 1 सहायक ग्रेड 3 एवं 1 भृत्य अनुपस्थित मिला। अफसरों ने उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण करण देने कहा है। उचित और पर्याप्त कारण नहीं मिलने पर एक्शन लिया जाएगा।

डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने बच्चों को सही मार्गदर्शन देने हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों का निरीक्षण करने अफसरों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में अफसरों ने डोंगरगढ़ के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिल्हरी, मोहारा, बेलगांव, सेजेस डोंगरगढ़, हाई स्कूल रूआतला, हाई स्कूल माड़ी तराई का निरीक्षण किया। शिक्षकों को बच्चों को निरंतर अध्ययन के साथ अभ्यास कराने, अवकाश के दौरान बच्चों को गृह कार्य देने कहा गया है ताकि पढ़ाई के लिए बच्चों की निरंतरता बनी रहे।

छमाही परीक्षा के नतीजों पर चर्चा की कक्षा 10वीं और 12वीं में कम प्रतिशत वाले स्कूलों की गहन समीक्षा की। प्राचार्यों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए सभी शिक्षकों से आपसी समन्वय व तालमेल बनाकर कार्य करने कहा गया है। अफसरों द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता के लिए शिक्षकों से चर्चा की जा रही है। बच्चों को अध्ययन के लिए प्रेरित करने कहा गया। बोर्ड परीक्षा के लिए बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। टेस्ट के माध्यम से उनकी पढ़ाई की मानिटरिंग करें। दसवीं व बारहवीं की अब तक की तैयारी, छमाही के नतीजों की स्कूल वार समीक्षा की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *