राजनांदगांव , जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज की स्मृति में उनके द्वारा रचित पवित्र ग्रंथ मूकमाटी के नाम केंद्र सरकार द्वारा मूकमाटी एक्सप्रेस जबलपुर-रायपुर नई ट्रेन को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस ट्रेन के प्रथम आगमन पर राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में समग्र जैन समाज ने भव्य स्वागत किया। स्टेशन में जैन समाज ने पारंपरिक वेशभूषा, बैनर-पोस्टर, जयघोष, ढोल नगाड़ों के बीच श्रद्धाभाव से ट्रेन का स्वागत किया। लोको पायलट महंतों एवं सुधीर पटनायक सहयोगी स्टाफ का पुष्प गुच्छ, श्रीफल, मिठाई एवं शॉल भेंट कर अभिनंदन किया।

भाजपा पार्षद एवं साइंस कॉलेज के अध्यक्ष रवि सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा आचार्य विद्यासागर महाराज का जीवन कठिन त्याग, तपस्या और अहिंसा का प्रतीक रहा है। उनके द्वारा रचित महाकाव्य मूकमाटी के नाम से ट्रेन का संचालन परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि उनके विचारों और दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय साधुवाद के पात्र है। कार्यक्रम में जैन समाज के वरिष्ठजनों ने आचार्य विद्यासागर जी के व्यक्तित्व, कृतित्व समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। केंद्र सरकार के निर्णय का आभार व्यक्त किया।

जैन समाज की मांग पर रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात: समाज के भजन गायक चंद्रेश जैन ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। जैन समाज ने आशा व्यक्त की कि यह ट्रेन आचार्य विद्यासागर जी महाराज के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। जैन समाज की मांग पर रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात मिली है। उक्त अवसर पर देवीचंद जैन, नामिताभ जैन, संतोष पटाक, प्रियेश जैन, राकेश जैन, मनोज बैद, राजेन्द्र सुराणा, अजय सिंघी मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *