राजनांदगांव| ग्राम पंचायत जंगलेसर में शीतला प्रांगण मड़ई मेला लगेगा। 19 जनवरी को स्कूल चौक, शीतला प्रांगण, ग्राम जंगलेसर में होगा। रात में छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच रंग छत्तीसा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। गायक पूनम विराट एवं लोकप्रिय गायिका दिव्या तिवारी प्रस्तुति देंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 10.30 बजे से शुरू होगा।
