राजनांदगांव , पीएम सूर्य घर योजना के तहत मुफ्त बिजली का फायदा सभी वर्गों के लिए वरदान साबित हो रहा है। जिसमे शिक्षक साथियों ने भी इस ओर जनता को जागरूक करते हुए स्वयं के मकानों में सोलर पैनल लगाकर योजना का लाभ उठा रहे हैं। पूर्व माध्यमिक शाला ईरा के शिक्षक भरत साहू ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपने निज निवास बागेश्वर सिटी रीवाडीह में अक्टूबर से सोलर पैनल लगाया।

जिसमे केंद्र सरकार की 78 हजार रुपए सब्सिडी सोलर लगने के 18 दिन में ही प्राप्त हुई। राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी 30 हजार रुपए डेढ़ माह में प्राप्त हो गया। 3 किलोवाट सोलर प्रतिदिन लगभग 12 से 18 यूनिट बिजली का उत्पादन करता है। बिजली उपकरणों का भरपूर उपयोग करने के बाद भी माह का बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *