राजनांदगांव| जिला साहू संघ दुर्ग के संयोजन में पहली बार दुर्ग संभाग स्तरीय साहू सम्मेलन एवं स्व. ताराचंद साहू स्मृति सम्मान समारोह 18 जनवरी को रविशंकर स्टेडियम मानस भवन दुर्ग में सुबह 11 बजे से होगा। जिला साहू संघ राजनांदगांव की सशक्त सहभागिता है। जिला अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में जिलेभर में प्रचार किया गया।

मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रहेंगे। अध्यक्षता उप-मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। प्रमुख अतिथि राज्यमंत्री तोखन साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू होंगे। ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथियों का स्वागत उद्बोधन, स्व. ताराचंद साहू स्मृति सम्मान कार्यक्रम होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *