cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्ति के परिजनों एवं गंभीर रूप से घायल पीडि़त व्यक्तियों को 14 लाख 75 हजार रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। सड़क दुर्घटनाओं में मृतक व्यक्ति के परिजनों को 25 हजार रूपए एवं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। कलेक्टर ने राजनांदगांव तहसील अंतर्गत 5 लाख रूपए, डोंगरगांव तहसील अंतर्गत 3 लाख रूपए, छुरिया तहसील अंतर्गत 3 लाख 75 हजार रूपए एवं डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 3 लाख रूपए सड़क दुर्घटनाओं में मृतक व्यक्ति के परिजनों एवं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आर्थिक सहायता राशि प्रदान संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व तहसीलदारों को अतिरिक्त आबंटन पुर्नबंटित किया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *