छत्तीसगढ़

CG : शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों के 11 इलाकों में करीब 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी…

रायगढ़। आज मंगलवार को भी बिजली विभाग की ओर से खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम किया जाएगा। इसके चलते शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों के 11 इलाकों में करीब 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर शटडाउन के समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत यह काम किया जा रहा है। मंगलवार को 33/11 केवी गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन के अंतर्गत 11 केवी फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी।

इस दौरान सेवाकुंज रोड, हंडी चौक, गायत्री मंदिर क्षेत्र, महिला समृद्धि बाजार, अनाथालय कॉलोनी, कोतवाली थाना क्षेत्र, पुरानी हटरी, बड़े पान मसाला क्षेत्र, किरोड़ीमल कॉलोनी, दुर्गा टेलर और लाल टंकी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे पहले सितंबर माह में 33/11 केवी गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन के अंतर्गत 11 केवी फीडर क्षेत्र में खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का कार्य किया गया था। उस दौरान लगभग 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई थी। अब शेष कार्य के लिए मंगलवार को पुनः इस क्षेत्र में काम किया जाएगा, जिसके कारण लोगों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

kgnews

Recent Posts

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…

28 minutes ago
CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

29 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…

35 minutes ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह रविवार को उस समय ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण…

38 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…

39 minutes ago
CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया…

44 minutes ago