छत्तीसगढ़

CG : गरियाबंद में फोर-लेन सड़क निर्माण कार्य नियमों के तहत जारी

वृक्ष कटाई पर उठे सवालों पर वन विभाग ने दी स्पष्ट जानकारी

सुरक्षा और जनहित में 307 वृक्षों की अनुमत कटाई प्रक्रिया पारदर्शी

गरियाबंद , राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-130 सी पर गरियाबंद-मजरकटा-केशोडार डोंगरीगांव मार्ग के शहरी क्षेत्र में फोर-लेन सड़क चौड़ीकरण का कार्य सुचारू रूप से जारी है। निर्माण कार्य के दौरान सड़क के दोनों ओर स्थित वृक्षों की कटाई को लेकर उठे कुछ सवालों पर वन विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि सम्पूर्ण प्रक्रिया नियमों और अनुमतियों के दायरे में संपन्न की जा रही है। वनमण्डलाधिकारी शशिगानंदन ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गरियाबंद द्वारा कुल 307 वृक्षों की कटाई की विधिवत अनुमति प्रदान की गई है।

मार्किंग के बाद कटाई कार्य प्रारंभ किया गया। कार्य के दौरान कुछ समीपवर्ती वृक्षों को तकनीकी कारणों एवं सुरक्षा दृष्टि से क्षति पहुंचने की आशंका उत्पन्न होने पर उन्हें भी हटाना आवश्यक हो गया। यह कदम केवल जनसुरक्षा और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी विशेष व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का कोई उद्देश्य नहीं था। सड़क चौड़ीकरण परियोजना जनहित और यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, और वृक्ष कटाई की संपूर्ण प्रक्रिया नियमानुकूल व पारदर्शी तरीके से संपन्न है।

kgnews

Recent Posts

CG : जिला अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज …

CG : जिला अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज …

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में सोमवार सुबह स्वास्थ्य व्यवस्था…

5 minutes ago
CG : 12 सालों में मोदी सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाया – कांग्रेस …

CG : 12 सालों में मोदी सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाया – कांग्रेस …

रायपुर । 12 सालों में मोदी सरकार ने महंगाई बेरोजगारी बढ़ाया। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य…

11 minutes ago
CG : भाजपा के राज में शराब की कालाबाजारी बढ़ी, छत्तीसगढ़ शराब का गढ़ बना – कांग्रेस …

CG : भाजपा के राज में शराब की कालाबाजारी बढ़ी, छत्तीसगढ़ शराब का गढ़ बना – कांग्रेस …

रायपुर । जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, भाजपा सरकार राज्य की…

22 minutes ago
CM विष्णुदेव साय कबीर जयंती महोत्सव में हुए शामिल, बोले- मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का गहरा प्रभाव

CM विष्णुदेव साय कबीर जयंती महोत्सव में हुए शामिल, बोले- मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का गहरा प्रभाव

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम पहुंचे, जहां…

38 minutes ago
MP Monsoon Update: 40 जिलों में अब तक नहीं पहुंचा मानसून, 38% कम बारिश; उज्जैन-देवास में भारी बारिश का अलर्ट

MP Monsoon Update: 40 जिलों में अब तक नहीं पहुंचा मानसून, 38% कम बारिश; उज्जैन-देवास में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। प्रदेश के केवल…

46 minutes ago
CG : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश काउंसलिंग 30 जून से …

CG : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश काउंसलिंग 30 जून से …

मुंगेली : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में…

54 minutes ago