एमपी ट्रांसको के स्वदेशी टेक की ओर मजबूत कदम

एमपी ट्रांसको के स्वदेशी टेक की ओर मजबूत कदम

आधिकारिक ईमेल प्रणाली अब जोहो प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट : ऊर्जा मंत्री  तोमर

भोपाल 

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपनी आधिकारिक ईमेल प्रणाली को स्वदेशी तकनीक आधारित जोहो कॉर्पोरेशन के प्लेटफॉर्म पर सफलतापूर्वक शिफ्ट कर दिया है। ऊर्जा मंत्री  तोमर ने जानकारी दी कि इस पहल का उद्देश्य डेटा सुरक्षा को सुदृढ़ करना, संचालन को अधिक भरोसेमंद बनाना तथा विदेशी प्लेटफॉर्म पर निर्भरता को कम करना है।

डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम

एम पी ट्रांसको के आई टी हेड डाक्टर हिमांशु श्रीवास्तव के अनुसार, एडवांस फीचर्स के जोहो प्लेटफॉर्म पर ईमेल शिफ्ट होने से सुरक्षित डेटा होस्टिंग, बेहतर एक्सेस कंट्रोल, उन्नत स्पैम व साइबर सुरक्षा फीचर्स तथा निर्बाध संचार सुनिश्चित होगा। यह कदम भारत सरकार की डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत थीम के अनुरूप है।

उल्लेखनीय है कि एमपी ट्रांसको ने स्वदेशी अराताई (ARATTAI) प्लेटफॉर्म का उपयोग प्रारंभ किया था। इसके अलावा अत्यंत संवेदनशील स्काडा सिस्टम को भी स्वदेशी तकनीक और उपकरणों की सहायता से अपग्रेड किया गया है, जिससे ट्रांसमिशन नेटवर्क की रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विश्वसनीयता और साइबर सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…

9 hours ago
कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…

10 hours ago
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी  -बड़ी आंत, पेशाब की…

10 hours ago
डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…

11 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी  मिशन अमृत के…

12 hours ago
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…

12 hours ago