रायगढ़। जिले में किसान के खेत से एक साथ 5 अजगर का रेस्क्यू किया गया है। पुसौर ब्लॉक के ग्राम जामपाली में चित्रसेन चौहान का खेत है जहां अक्सर सांप निकलते रहते है, लेकिन 21 जनवरी को किसान ने एक साथ 5 अजगर देखा। जिसके बाद स्नैक रेस्क्यू टीम को कॉल कर बुलाया।
रेस्क्यू टीम के लिए अजगर पकड़ना एक चैलेंजिंग था। क्योंकि सभी अजगर बहुत फुर्तीले थे। उनका वजन 13 से 15 किलो था और 8-9 फीट लंबे थे। जैसे ही उनको पकड़ने की कोशिश करते वे बिल में घुस जाते या फुफकारने (फू-फू) लगते। आखिर मशक्कत करते 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद सभी अजगरों को बोरी में भरकर सुरक्षित जंगल छोड़ा गया।
