अंबागढ़ चौकी, जिला सुदूर वनांचल क्षेत्र औंधी तहसील के ग्राम पंचायत सरखेड़ा में जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले भर के प्रतिभागी बच्चे, शिक्षा विभाग, क्रीड़ा विभाग के कर्मचारी-अधिकारी मौजूद रहे। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं महापुरुषों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 100 मीटर दौड़ का भी विधिवत शुरुआत कराई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के उपाध्यक्ष व शिक्षा समिति के पदेन सभापति भोजेश शाह मंडावी ने किया। डीईओ वाईडी साहू ने प्रतिवेदन वाचन में बताया कि बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के 120 बालिका व 120 बालक प्रतिभागी हिस्सा के रहे हैं। ग्राम सरखेड़ा के ग्रामीणों के सहयोग से भोजन व्यवस्था, आवास व पुरस्कार ग्रामीणों के द्वारा उपलब्ध कराया गया है। विधायक ने बच्चों को ईमानदारी से खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जिला स्तरीय खेल की पटकथा नवीन जिले के बनने से संभव हुई है। इससे वनांचल के बच्चों पूरा और बराबर मौका मिल रहा है।

अनुशासन व समय प्रबंधन सिखाता है जिपं उपाध्यक्ष भोजेश शाह ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन व समय प्रबंधन सिखाता है। पूरे मनोयोग से यह खेल खेलना है, अनुशासन व समय प्रबंधन की जो सीख खेल के मैदान से मिलती है उसे जीवन के हर क्षण में अपना कर रखना है जिससे आप सबका जीवन सुखमय एवं उज्जवल बना रहें। इस अवसर पर जनपद सभापति पुष्पा आतराम, सरपंच पदमा किरसान, दिनेश शाह मंडावी, सरपंच कलेश्वरी माहला, सरपंच अंजली भंडारी, सरपंच मोहित गांवरे, लालसाय नेताम, बालाराम मंडावी, घासियाराम नाग, हरिशंकर मिश्रा, राजेश मेश्राम, कीर्तन कोठारी, जटाशंकर मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा, कंचन माला भुआर्य, राजू ठाकुर, बीईओ अंगद कौर सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारी, समस्त ग्रामवासी व प्रतिभागी बच्चे, पालक उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *