खैरागढ़, थाना खैरागढ़ पुलिस ने साइबर ठगी व अन्य आपराधिक स्रोतों से प्राप्त धनराशि के हेरफेर में शामिल एक फरार म्यूल खाता धारक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर की गई। जांच में सामने आया कि ऑनलाइन साइबर फ्रॉड से अर्जित करोड़ों रुपये की राशि विभिन्न म्यूल खातों के माध्यम से इधर–उधर की जा रही थी।

पुलिस जांच के दौरान बैंक ऑफ महाराष्ट्र, शाखा खैरागढ़ के तीन खातों में साइबर ठगी से संबंधित संदिग्ध लेन-देन पाया गया। इन खातों के धारक यज्ञदत्त यादव (29 वर्ष) निवासी खजरी, थाना घुमका जिला राजनांदगांव, भोजराम वर्मा (29 वर्ष) तथा नारद रजक (28 वर्ष) निवासी नवागांव कला थाना खैरागढ़ बताए गए हैं।

इन तीनों खातों में कुल 8,65,16,376 (आठ करोड़ पैंसठ लाख सोलह हजार तीन सौ छिहत्तर रुपए) का संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि आरोपियों द्वारा अपने बैंक खातों का उपयोग अवैध धन के हेरफेर के लिए किया जा रहा था। मामले में थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 519/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं 66-डी आईटी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *