छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों, सुरक्षा एवं गोपनीयता प्रावधानों, समय-सारणी के पालन, तकनीकी प्रक्रियाओं की दी गई जानकारी…

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजी टीईटी) 2026 का आयोजन 1 फरवरी 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा को जिले में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पूर्णत: पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में परीक्षा प्रेक्षकों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। जिसमें प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5.45 बजे तक संपन्न होगी। जिले में परीक्षा संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रथम पाली में 25 परीक्षा केन्द्रों पर 8071 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि द्वितीय पाली में 45 परीक्षा केंद्रों पर 13179 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में प्रशिक्षण के दौरान व्यापम द्वारा परीक्षा के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों, सुरक्षा एवं गोपनीयता प्रावधानों, समय-सारणी के पालन, तकनीकी प्रक्रियाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू भी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा नकल-विहीन, पारदर्शी एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, फ्लाइंग स्क्वॉड की निगरानी, समय पर प्रश्नपत्र वितरण, सीलबंदी और केंद्रों के नियमित निरीक्षण सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित गतिविधि पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश, सीटिंग और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु समुचित प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचने, अपना प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान-पत्र साथ रखने तथा प्रतिबंधित सामग्री नहीं लाने की सलाह दी गई है। परीक्षा को सफलतापूर्वक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

9 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

9 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

9 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

10 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

10 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

10 hours ago