रायपुर, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग कार्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष शर्मा ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं उपभोक्ता हित संरक्षण के क्षेत्र में आयोग की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सतत् प्रयास करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
कार्यक्रम में आयोग के सदस्य सचिव राजीव जायसवाल, निज सचिव डॉ. सूरज कुमार दुबे, सदस्य राजेन्द्र महिलांग, आयोग के अधिकारी-कर्मचारी तथा नागरिकगण उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…
गरियाबंद. किडनी पीड़ितों की वजह से चर्चित सुपेबेड़ा को आखिरकार साफ पानी नसीब होगा। सुशासन…
जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…
धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…
जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…
भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…