राजनांदगांव : केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

– देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
राजनांदगांव । केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां बम्लेश्वरी से देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और सांसद संतोष पाण्डेय ने भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूर्व विधायक रामजी भारती, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, भावेश बैद, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु वास्तव ने कहा कि…
भोपाल जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…
भोपाल मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…
इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…
भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…