कोंडागांव । जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े ठेमली में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मामा और भांजे की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरसगांव निवासी मामा-भांजा मोटरसाइकिल से बड़े ठेमली में लगे मेले को देखने गए थे। मेला देखकर लौटते समय बड़े ठेमली के जंगल क्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों सड़क किनारे गड्ढे में गिर पड़े। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर फरसगांव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। मृतकों की पहचान लोकेश मंडावी और कमलेश नेताम के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजन देर रात अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। फरसगांव थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *