राजनांदगांव, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 19 से 25 जनवरी तक 7 दिवसीय नि: शुल्क कैंसर डिटेक्शन कैंप का आयोजन किया गया। लोगों को कैंसर से संबंधित निशुल्क जांच और विशेषज्ञों ने परामर्श दिया। कुल 1897 मरीजों की ओपीडी जांच साथ ही 250 महिलाओं की पैप स्मीयर जांच और 101 महिलाओं की मैमोग्राफी जांच निशुल्क की गई। शिविर में मैमोग्राफी जांच मुख कैंसर परीक्षण ब्रश साइटोलॉजी और स्त्री रोग संबंधी जांच पैप स्मीयर जांच निशुल्क की। लक्षण और रिपोर्ट अनुसार फॉलोअप किया जाएगा।
स्तन में गांठ, असामान्य सूजन, मुख या आवाज में परिवर्तन, निगलने में कठिनाई, लगातार खांसी, न भरने वाले घाव, बार-बार होने वाला संक्रमण, खून की कमी, त्वचा में बदलाव, अचानक वजन कम होना, मल-मूत्र की आदतों में परिवर्तन जैसे लक्षणों की जांच की गई जो कैंसर के संभावित संकेत हो सकते है। महिलाओं की तकलीफ से संबधित सैंपल की उच्च स्तरीय जांच करने दूसरी जगह महानगरों की लैब में भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद इसी आधार पर इसका फॉलोअप और आगे निशुल्क इलाज किया जाएगा।
राजनांदगांव. शिविर में सेवा देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का किया सम्मान। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवा प्रदान की डीन डॉ. पंकज मधुकर लुका एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अतुल मनोहर राव देशकर ने बताया बालको मेडिकल सेंटर और मेडिकल कॉलेज के अनुभवी कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवा दी। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पटेल कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ. पलक अग्रवाल कैंसर रोग विशेषज्ञ, मुख कैंसर फैलोशिप डॉ. दिवाकर पांडेय, कैंसर रोग विशेषज्ञ एवं टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई डीएनबी, डॉ. मीना आरमो स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुनिता मेश्राम, नर्सिंग स्टाफ व अन्य को सम्मानित किया गया।
