राजनांदगांव, गायत्री विद्यापीठ में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास मनाया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। क्रीडा अधिकारी अखिलेश मिश्रा के मार्गदर्शन में मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया।

स्वागत उद्बोधन गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ.बृजकिशोर सुरजन ने दिया। उन्होंने मुख्य अतिथि चार्ली दोसी का सारगर्भित परिचय दिया। मुख्य अतिथि चार्ली दोसी ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य में सफलता के लिए प्रेरित किया। अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ब्लेजर के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ.बृजकिशोर सुरजन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, सूर्यकान्त चितलांग्या, सागर चितलांग्या, मनोज चितालंग्या मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *