छत्तीसगढ़

CG : दुर्लभ हनी बैजर को देखकर सहमे ग्रामीण …

बिलासपुर। जिले के मरवाही वन मंडल अंतर्गत उसाड़ गांव के नयाटोला क्षेत्र में एक दुर्लभ वन्य जीव हनी बैजर (रैटल) दिखाई देने से इलाके में कौतूहल के साथ हल्की दहशत का माहौल बन गया। असामान्य बनावट और आक्रामक स्वभाव के कारण यह जानवर गांव में चर्चा का विषय बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही हनी बैजर गांव के पास नजर आया, ग्रामीणों ने बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए हनी बैजर को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ दिया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति या पशु को कोई नुकसान नहीं हुआ।

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार हनी बैजर जोड़े में देखे गए हैं, जिसे वन्यजीव विशेषज्ञ सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। इससे पहले भी इस क्षेत्र में हनी बैजर की मौजूदगी की खबरें मिलती रही हैं, लेकिन जोड़े में दिखना दुर्लभ माना जाता है। वीडियो के सामने आने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है, ताकि इन दुर्लभ जीवों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।

हनी बैजर एक दुर्लभ प्रजाति है, जो सामान्यतः घने जंगलों में पाई जाती है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की कि भविष्य में यदि ऐसा कोई वन्य जीव दिखाई दे, तो स्वयं हस्तक्षेप न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि स्थिति को सुरक्षित रूप से नियंत्रित किया जा सके। मरवाही अंचल घने जंगलों से घिरा हुआ है, जो भालू और हनी बैजर जैसे दुर्लभ जीवों के लिए उपयुक्त प्राकृतिक आवास माना जाता है। हनी बैजर को स्थानीय स्तर पर ‘ग्रेव बैजर’ भी कहा जाता है। कई बार इसे नेवले या छोटे भालू समझ लिया जाता है, जबकि यह अपनी अलग पहचान और निडर स्वभाव के लिए जाना जाता है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

5 hours ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

5 hours ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

5 hours ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

5 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

5 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

6 hours ago