मोहला 16 जुलाई 2023
कलेक्टर एस जयवर्धन ने गत दिवस शनिवार को जिले के मानपुर में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कौड़ीकसा में संचालित आदिवासी कन्या छात्रावास का निरीक्षण कर यहां आवश्यक व्यवस्था एवं कमियों की जानकारी लिया। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सकों को निर्देशित किया कि आवश्यक दवाइयों का भंडारण उचित रखरखाव के साथ करें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की आवश्यक जांच और परीक्षण कर उन्हें समुचित दवाइयों का वितरण करें। कलेक्टर ने कहा कि मरीजों को स्वास्थ्यगत उपचार के साथ ही जरूरी सलाह भी देवें। कलेक्टर ने कहा कि मरीजों के साथ सहानुभूति पूर्वक सौहाद्र वातावरण में उपचार करें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन निर्धारित समय से अस्पताल का संचालन हो, इस पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सक ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी करें। कलेक्टर ने कहा कि आम जनता का विश्वास कायम हो ऐसी सेवा भावना के साथ अपनी ड्यूटी सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने छात्रावास के निरीक्षण के दौरान छात्राओं को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत कर अपनी कामयाबी की राह चुनें। कलेक्टर ने इस दौरान छात्राओं से चर्चा कर समस्याओं की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि छात्राजीवन में अनुशासित रहे और अपने लक्ष्य को केंद्रित करते हुए अपने सपनों को साकार करें। कलेक्टर ने छात्राओं को अपने शिक्षकों के द्वारा बताई जाने वाले ज्ञान, अनुभव का अनुसरण करते हुए अपने लक्ष्य को पाने संकल्पित रहने कहा।
भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी के जहरीले कचरे के खात्मे के बाद अब…
खंडवा खंडवा जिला इकॉनामिक कॉरिडोर के रूप में जल्द ही विकसित होने वाला है। बुधवार…
इंदौर. मध्य प्रदेश में एचआईवी संक्रमण को लेकर सामने आए ताजा आंकड़ों ने स्वास्थ्य तंत्र…
रायपुर शासन प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण…
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…