जगदलपुर , क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा सड़क हादसों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त यात्री बस संचालक, कामर्शियल वाहन चालकों से अपील की है कि घने कोहरे में गाड़ी चलाते समय गति कम करें और हेडलाईट चालू रखें। हैडलाईट को हमेशा लो बीम मोड पर रखें ताकि आप सड़क को ठीक से देख सकें। अगर वाहन में फाॅग लैंप है तो उन्हें चालू रखें।
कोहरे में न सिर्फ देखना महत्वपूर्ण है, बल्कि दूसरों को दिखाई देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है हमेशा सतर्क रहें और कोहरे में हमेशा धीरे गाड़ी चलाएं, अपनी वाहन की हेडलाईट्स चालू करें और उन्हें लो बीम मोड में रखें, सुनिश्चित करें कि आप दिखाई दे रहे है। अपनी वाहन की फाॅग लैंप और पार्किंग लाईट चालू करें, वाहनों के बीच हमेशा सुरक्षित दूरी बनाए रखें, लेन अनुशासन का पालन करते हुए ओव्हरटेक से बचें, यदि गाड़ी चलाना वास्तव में असंभव हो तो गाड़ी को पूरी तरह से किनारे रोक दें और अपनी इंडिकेटर लाईट चालू रखें।
भोपाल जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…
रायपुर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…